Thursday 23 July 2020

#UPSC Interview





Interview की...
आप कितनी भी तैयारी क्यों न कर लें, लेकिन वहाँ आपका विवेक, आपका common sense..ही काम आता है। Interview देकर निकलने पर यही फील होता है, कि यार फ़ालतू में ही interview के लिए इतना पढ़ लिया, उसमें से तो कुछ पूछा ही नहीं।

मेरे अनुसार Interview की तैयारी के कुछ महत्वपूर्ण Topics..👇
1-अपना परिचय।
2-अपने गृह जनपद, वहाँ के समस्या-समाधान के बारे में।
3-अपने Educational Qualifications के बारे में।
4-अपने Hobbies/Interest के बारे में।
5- अपने Graduation/Post Graduation के subjects के बारे में जानकारी।
6- अपने Optional Subject के बारे में जानकारी।
7- आपके post preference के बारें में जानकारी, atleast top-5 post.
8- आप क्या करते हैं? आपके current जॉब के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
9- आप जिस पद पर सेवारत हैं, तो उस पद के कार्य/दायित्व तथा उस पद पर रहकर आपने क्या innovations, क्या नया, क्या अलग किये? उसके बारे में जानकारी।
10- Dy Collector, SDM में अंतर? साथ ही Dy Collector, SDM, DySP, EO, ARTO, DPRO, ACCT...etc के कार्य एवं उनके दायित्व।
11- यदि आप SDM बन गए तो सबसे पहले आप क्या करेंगे?
आपकी क्या Priority रहेगी? अगर आप SDM बन गए तो कोरोना को फैलने से कैसे रोकेंगे??
12- आप उपजिलाधिकारी क्यों बनना चाहते हैं? या आपमें ऐसी क्या ख़ूबी है जो आपको उपजिलाधिकारी बना दिया जाए?
13- आपके विभाग में वर्तमान में चल रही विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रम के बारे में जानकारी।
14- महिलाओं/बच्चों/SC/ST/एवं अन्य कमजोर वर्ग से संबंधित संवैधानिक अधिकार, कानून, सरकारी योजनाएं/कार्यक्रम एवं उनके उत्थान/सशक्तिकरण के लिए आप क्या करेंगे?
15- वर्तमान में भारत/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रम के बारें में जानकारी
16- आपके 5 सकारात्मक/नकारात्मक पक्ष या कमजोर/मजबूत पक्ष।
17- डेली NEWS PAPER must read,,...खासकर वर्तमान में समसमायिक, विवादित, चर्चित, ज्वलंत मुद्दे जैसे पुलिस एनकाउंटर कितना सही? आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं, प्रवासी मजदूर समस्या, कृषक समस्या, आर्थिक पैकेज, आर्थिक संकट से निपटने के उपाय, आत्मनिर्भर भारत योजना, COVID-19 समस्या, भारत-चीन-नेपाल सीमा विवाद..etc
18- जिस दिन Interview हो, उस दिन के news paper के कोई 5 खास ख़बर के बारें में जानकारी।
19- मान लीजिए आपका Interview 25 जुलाई को पड़ता है तो..Article 25 क्या है? या 25जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता है? या 25 जुलाई को कौन से महापुरुषों का जन्म या पुण्यतिथि था? उसके बारे में जानकारी।
20- आप वर्तमान में जहाँ job करते हैं, उस जनपद के बारे में जानकारी।
21- समसमायिकी घटनाक्रम (Current Affairs) and International Relationship
22- लुसेंट GK, खासकर Polity, History..
23- जनगणना एवं पर्यावरणीय मुद्दे
24- 5 महिला मंत्री/सांसद/विधायक/­­­मेयर का नाम, अपने जनपद एव कार्यरत जनपद के DM, जनप्रतिनिधियों के नाम।
25- ODF, NITI, ISRO, COVID-19...etc का full form
26- 'आत्मनिर्भर भारत' योजना के बारे में। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आपके सुझाव।
27- COVID-19 के 5 सकारात्मक/नकारात्मक प्रभाव।
28- आर्थिक संकट। भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर पुनः लाने/उत्थान के लिए आपके सुझाव।
29- COVID-19 के बारें में सम्पूर्ण जानकारी। COVID-19 के वैक्सीन बनने में क्या समस्या आ रही है? COVID-19 रोकने में Lockdown कितना कारगर? Lockdown से अर्थव्यवस्था पर प्रभाव। COVID-19 का वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, उससे निपटने के उपाय।
30- भारत-पाकिस्तान-चीन-नेपाल सीमा विवाद, गलवान घाटी विवाद, दक्षिण चीन सागर विवाद, OBOR, String Of Pearl, CPEC, पाकिस्तान-कश्मीर मुद्दा, अमेरिका-चीन Trade war, WHO विवाद....etc.
ALL_The_Best

 krishanagsgk.blogspot.com