Showing posts with label General Knowledge. Show all posts
Showing posts with label General Knowledge. Show all posts

Saturday 14 September 2019

क्‍यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास और 8 दिलचस्प बातें


Hindi Diwas 2019: हिंदी दिवस साल 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल मनाया जाता आ रहा है. हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है.

Hindi Diwas 2019: क्‍यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास और 8 दिलचस्प बातें.नई दिल्ली: हिंदी दिवस (Hindi Diwas) हर साल 14 सितंबर (14 September) को मनाया जाता है. हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा है. हिंदी (Hindi) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बोली जाती है. हिंदी हमारी 'राजभाषा' (Hindi Rajbhasha) है. दुनिया की भाषाओं का इतिहास रखने वाली संस्था एथ्नोलॉग (Ethnologue) के मुताबिक हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है. हिंदी हमें दुनिया भर में सम्मान दिलाती है. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी. इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. 

क्‍या है हिन्‍दी दिवस का इतिहास? 
वैसे तो भारत विभिन्‍न्‍ताओं वाला देश है. यहां हर राज्‍य की अपनी अलग सांस्‍कृतिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक पहचान है. यही नहीं सभी जगह की बोली भी अलग है. इसके बावजूद हिन्‍दी भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है. यही वजह है कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ने हिन्‍दी को जनमानस की भाषा कहा था. उन्‍होंने 1918 में आयोजित हिन्‍दी साहित्‍य सम्‍मेलन में हिन्‍दी को राष्‍ट्र भाषा बनाने के लिए कहा था.आ
आजादी मिलने के बाद लंबे विचार-विमर्श के बाद आखिरकार 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिन्‍दी को राज भाषा बनाने का फैसला लिया गया. भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्‍याय की धारा 343 (1) में हिन्‍दी को राजभाषा बनाए जाने के संदर्भ में कुछ इस तरह लिखा गया है, 'संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी. संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा.'
हालांकि हिन्‍दी को राजभाषा बनाए जाने से काफी लोग खुश नहीं थे और इसका विरोध करने लगे. इसी विरोध के चलते बाद में अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा दे दिया गया.
हिन्‍दी दिवस क्‍यों मनाया जाता है?भारत सालों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा. इसी वजह से उस गुलामी का असर लंबे समय तक देखने को मिला. यहां तक कि इसका प्रभाव भाषा में भी पड़ा. वैसे तो हिन्‍दी दुनिया की चौथी ऐसी भाषा है जिसे सबसे ज्‍यादा लोग बोलते हैं लेकिन इसके बावजूद हिन्‍दी को अपने ही देश में हीन भावना से देखा जाता है. आमतौर पर हिन्‍दी बोलने वाले को पिछड़ा और अंग्रेजी में अपनी बात कहने वाले को आधुनिक कहा जाता है.
जानिए हिन्‍दी से जुड़े रोचक तथ्‍य
इसे हिन्‍दी का दुर्भाग्‍य ही कहा जाएगा कि इतनी समृद्ध भाषा कोष होने के बावजूद आज हिन्‍दी लिखते और बोलते वक्‍त ज्‍यादातर अंग्रेजी भाषा के शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया जाता है. और तो और हिन्‍दी के कई शब्‍द चलन से ही हट गए. ऐसे में हिन्‍दी दिवस को मनाना जरूरी है ताकि लोगों को यह याद रहे कि हिन्‍दी उनकी राजभाषा है और उसका सम्‍मन व प्रचार-प्रसार करना उनका कर्तव्‍य है. हिन्‍दी दिवस मनाने के पीछे मंशा यही है कि लोगों को एहसास दिलाया जा सके कि जब तक वे इसका इस्‍तेमाल नहीं करेंगे तब तक इस भाषा का विकास नहीं होगा. 

हिन्‍दी दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है. स्‍कूलों, कॉलेजों और  शैक्षणिक संस्‍थानों में निबंध प्रतिया,  वाद-विवाद प्रतियोगता, कविता पाठ, नाटक, और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में हिन्‍दी पखवाड़े का आयोजन होता है. यानी कि 14 सितंबर से लेकर अगले 15 दिनों तक सरकारी दफ्तों में विभिन्‍न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. यही नहीं साल भर हिन्‍दी के विकास के लिए अच्‍छा काम करने वाले सरकारी दफ्तरों को पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया जाता है.
हिन्‍दी से जुड़ी 8 दिलचस्प बातें, जिन्हें पढ़कर आपको गर्व होगा

1.
 हिन्‍दी विश्‍व में चौथी ऐसी भाषा है जिसे सबसे ज्‍यादा लोग बोलते हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में भारत में 43.63 फीसदी लोग हिन्‍दी भाषा बोलते हैं. जबकि 2001 में यह आंकड़ा 41.3 फीसदी था. तब 42 करोड़ लोग हिन्दी बोलते थे. जनगणना के आंकड़ों के अनुसार 2001 से 2011 के बीच हिन्दी बोलने वाले 10 करोड़ लोग बढ़ गए. साफ है कि हिन्दी देश की सबसे तेजी से बढ़ती भाषा है.

2. इसे आप हिन्‍दी की ताकत ही कहेंगे कि अब लगभग सभी विदेशी कंपनियां हिन्‍दी को बढ़ावा दे रही हैं. यहां तक कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में पहले जहां अंग्रेजी कॉनटेंट को बढ़ावा दिया जाता था वही गूगल अब हिन्‍दी और अन्‍य क्षेत्रीय भाषा वाले कॉन्‍टेंट को प्रमुखता दे रहा है. हाल ही में ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया ने अपना हिन्दी ऐप्‍प लॉन्च किया है. ओएलएक्स, क्विकर जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही हिन्दी में उपलब्ध हैं. स्नैपडील भी हिन्दी में है.
3. इंटरनेट के प्रसार से किसी को अगर सबसे ज्‍यादा फायदा हुआ है तो वह हिन्‍दी है. 2016 में डिजिटल माध्यम में हिन्दी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान 

4. 2021 में हिन्दी में इंटरनेट उपयोग करने वाले अंग्रेजी में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों से अधिक हो जाएंगे. 20.1 करोड़ लोग हिन्दी का उपयोग करने लगेंगे. गूगल के अनुसार हिन्दी में कॉन्‍टेंट पढ़ने वाले हर साल 94 फीसदी बढ़ रहे हैं, जबकि अंग्रेजी में यह दर सालाना 17 फीसदी है. 
5. अभी विश्‍व के सैंकड़ों व‍िश्‍वविद्यालयों में हिन्‍दी पढ़ाई जाती है और पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिन्‍दी बोलते हैं. यही नहीं हिन्‍दी दुनिया भर में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है.
6. दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है. फिजी में हिन्‍दी को आधाकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है. इसे फि‍जियन हिन्दी या फि‍जियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं. यह अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है.
7. पाकिस्‍तान, नेपाल, बांग्‍लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्‍यूजीलैंड, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में हिन्‍दी बोली जाती है.
8. साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिन्‍दी शब्‍दों को शामिल किया गया. 

Friday 13 September 2019

Changed Names of Places and Cities in the Year 2017 to 2019

पुराना नाम – परिवर्तित नाम
  • हबीबगंज रेलवे स्‍टेशन – अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्‍टेशन
  • बोगीबील पुल / नया रायपुर – अटल सेतू / अटल नगर
  • रोहतांग सुरंग (हिमाचल प्रदेश) – अटल सुरंग
  • बुंदेल खण्‍ड एक्‍सप्रेस-वे / हजरतगंज चौराहा – अटल पथ / अटल चौक
  • देवधर हवाई अड्डा (प्रस्‍ता.) – अटल बिहारी वाजपेयी हवाई अड्डा
  • अलीगढ़ / अहमदाबाद / शिमला – हरिगढ़ / कर्णावती / श्‍यामला
  • साहिबगंज हार्बर – अटल बिहारी वाजपेयी हार्बर
  • अगरतला हवाई अड्डा – महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा
  • छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट – छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशल एयरपोर्ट
  • कांडला बंदरगाह / साबरमती घाट – दीनदयालबंदरगाह / अटल घाट
  • भामाशाह स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना – भामाशाह सुरक्षा कवच
  • मुगल सराय रेलवे स्‍टेशन – प. दीनदयाल उपध्‍याय रेलवे स्‍टेशन
  • बल्‍लभगढ़ मेट्रो स्‍टेशन – अमर शहीद राजा नाहरसिंह मैट्रो स्‍टेशन
  • गोरखपुर हवाई अड्डा – महायोगी गोरखनाथ हवाई अड्डा
  • मियों का बाड़ा, गांव (बारमर, राजस्‍थान) – महेश नगर
  • इलाहाबाद / फैजाबाद /गुड़गांव – प्रयागराज / अयोध्‍या / गुरूग्राम
  • झारसुगुडा हवाई अड्डा (ओडिशा) – वीर सुरेन्‍द्र साई हवाई अड्डा
  • व्‍हीलर द्वीप – एपीजे अब्‍दुल कलाम द्वीप
  • एकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम – अटल बिहारी वाजपेयी स्‍टेडियम
  • हैवलॉक द्वीप / नील द्वीप – स्‍वराज द्वीप / शहीद द्वीप
  • रॉस द्वीप – नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप
  • दूर संचार आयोग – डिजीटल संचार आयोग
  • चेन्‍नई सेन्‍ट्रल – पुरात्वि तलाइवर डॉ. एमजीआर सेन्‍ट्रल

Thursday 12 September 2019

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के साथ

1. पृथ्वी का एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है?
उत्तर – चन्द्रमा
2. ‘गाँधी’ फ़िल्म में गाँधी की भूमिका किसने निभाई ?
उत्तर – बेन किंग्सले
3. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 सितम्बर
4. जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था?
उत्तर – 1945 में
5. भांखड़ा नांगल बाँध किस नदी पर है?
उत्तर – सतलज
6. भारत का राष्ट्रीय पुष्प की है?
उत्तर – कमल
7. धनराज पिल्लै किस खेल से सम्बंधित है?
उत्तर – हॉकी
8. सयुंक्त राष्ट्र संघ U.N.O. की सुरक्षा परिषद् में कितने स्थाई सदस्य है ?
उत्तर – 5
9. कौन सा सिंधु सभ्यता का स्थान अब पाकिस्तान में है ?
उत्तर – हड़प्पा
10. चौथ नामक कर किसके द्वारा लिया जाता था?
उत्तर – मराठो द्वारा
11. मुग़ल बादशाहो का सही क्रम है ।
उत्तर – बाबर , हुमायूँ, अकबर, जहांगीर
12. ‘भूदान आंदोलन’ किसने शुरू किया किया था?
उत्तर – विनोभा भावे
13. भारत में अंग्रेजी शिक्षा का किसने शुरू की थी?
उत्तर – लार्ड मैकाले
14. ‘फ़्लाइंग सिख’ के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर – मिल्खा सिंह
15. नींबू और सन्तरे में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
उत्तर – विटामिन ‘C’
16. उदय शंकर किससे सम्बंधित है?
उत्तर – नृत्य
17. संविधान के प्रारूप समिति के चेयरमैन कौन थे?
उत्तर – डॉ. भीम रॉव अम्बेडकर
18. त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सर्वोच्च स्थान पर क्या होता है?
उत्तर – जिला परिषद
19. लक्षदीप की राजधानी है।
उत्तर – करवती
20. श्री लंका की मुद्रा का नाम है।
उत्तर – रुपया
21. ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
उत्तर – जवाहर लाल नेहरू
22. ‘गुरुत्वाकर्षण’ की खोज किसने की थी?
उत्तर – न्यूटन
23. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय कौन है।
उत्तर – रविन्द्र नाथ टैगोर
24. द्रोणाचार्य पुरस्कार किससे सम्बंधित है?
उत्तर – वीरता से
25. खजुराहो स्थित है-
उत्तर – मध्य प्रदेश
26. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी स्थित है।
उत्तर – देहरादून
27. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – स्वामी विवेकानंद
28. भारतीय मानक समय आधारित है।
उत्तर – 80° 30′ पूर्व देशान्तर पर
29. कौन सा राज्य भारत के सबसे पूर्वी भाग पर स्थित है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
30. कौन सा देश नाथुला दर्रा के पार है?
उत्तर – चीन
31. पृथ्वी के नजदीक वायुमण्डल की सबसे निचली परत है-
उत्तर – क्षोभ मण्डल
32. भारतीय सेना में ‘विजयंत’ नाम है-
उत्तर – एक टैंक का
33. चीनी यात्री फाह्यान किसके काल में भारत आया था?
उत्तर – विक्रमादित्य
34. प्रख्यात सिनेकलाकार पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर में सम्बन्ध है।
उत्तर – बाप-बेटे का
35. भारत का कौन सा राज्य चाय उत्पादन के लिए जाना जाता है।
उत्तर – असम
36. भारत के किस राज्य सर्वाधिक चावल उत्पादन होता है –
उत्तर – पश्चिम बंगाल
37. भारत के किस शहर में जंतर-मंतर स्थित है?
उत्तर – दिल्ली
38. भारत के किस राज्य में दार्जिलिंग स्थित है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
39. तेलगु किस राज्य की राजभाषा है?
उत्तर – आंध्रप्रदेश
40. हॉकी खेल में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते है-
उत्तर – 11
41. बांग्लादेश की मुद्रा है –
उत्तर – टका
42. नील नदी के किनारे कौन सी सभ्यता का विकास हुआ था?
उत्तर – मिश्र सभ्यता
43. किस स्थान पर महात्मा बुध ने ज्ञान प्राप्त किया था?
उत्तर – गया
44. प्रसिद्ध नाटक ‘शकुंतला’ किसने लिखी थी?
उत्तर – महाकवि कालिदास
45. ज्वार सबसे ऊँचा कब होता है-
उत्तर – जब सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के एक ही ओर होते है
46. कौन सा राज्य भारत के वृहद प्रायद्वीपीय पठार का भाग नही है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
47. खैबर दर्रा स्थित है-
उत्तर – अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच
48. कौन सी नदी प्रायद्वीपीय पठार से नही निकलती है
उत्तर – यमुना
49. कौन सा शहर गंगा के तट पर बसा है
उत्तर – कानपुर
50. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इसका तात्पर्य है-
उत्तर – भारत का कोई राज्य स्तर पर धर्म नही है
51. राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) जोड़ते हैं।
उत्तर – व्यापार केन्द्रो और राज्य की राजधानियों को
52. कौन सा शहर अंगूरों की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर – नासिक
53. कोयना बांध स्थित है-
उत्तर – महाराष्ट्र
54. खरीफ की फसल काटी जाती है-
उत्तर – नवम्बर के प्रारम्भ में
55. हिमानी (ग्लेशियर) बर्फ का एक विशाल पिंड है, जो-
उत्तर – हिमालय पर्वत के श्रेणी के शीर्ष स्थलो पर छाया रहता है
56. कौन सी कायांतरित शैल है?
उत्तर – संगमरमर
57. SAARC का पूर्ण रूप है-
उत्तर – साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोआपरेसन
58. भारत आने वाले सागरीय मार्ग की खोज किसने की थी?
उत्तर – वास्को-दी-गामा
59. स्वेज नहर के खुलने से किन दो देशो के बीच का मार्ग छोटा हो गया
60. प्रथम विश्व युद्ध कब लड़ा गया था ?
उत्तर – 1914-1918 ई.
61. किसके शासनकाल के दौरान मराठा सत्ता सर्वोच्च शिखर और सत्ता पर थी ?
उत्तर – बालाजी बाजीराव
62. ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – महात्मा फुले
63. भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता थे-
उत्तर – रवीन्द्रनाथ टैगोर
64. ‘भारत का महान ज्येष्ठ व्यक्ति’ (Grand old man of India) के नाम से कौन प्रसिद्ध है?
उत्तर – दादा भाई नैरोजी
65. सविनय अवज्ञा आंदोलन कब प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर – 1930 ई. में
66. किस प्रधानमंत्री ने समाजवाद की विचार धारा को आगे बढ़ाया
उत्तर – प. जवाहर लाल नेहरू
67. भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्र तट की लम्बाई कितनी है?
उत्तर – 6100 की. मी.
68. कृष्णा नदी का उद्गम स्थल किसके समीप है
उत्तर – महाबलेश्वर
69. पृथ्वी एक घण्टे में कितने देशान्तर घूम लेती है?
उत्तर – 15°
70. चंद्र ग्रहण होता है, जब-
उत्तर – पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाता है
71. ब्रिटिश शासन द्वारा किन स्थानों के बीच प्रथम रेलवे लाइन शुरू की गई थी –
उत्तर – मुम्बई से ठाणे के बीच
72. भारत का राष्ट्रीय पशु है
उत्तर – बाघ
73. भारतीय वायुसेना में कमीशंड अधिकारी का सबसे छोटा पद होता है
उत्तर – पायलट ऑफिसर
74. युद्ध में साहस और पराक्रम के प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैनिक अलंकरण है
उत्तर – परमवीर चक्र
75. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है-
उत्तर – एशिया
76. ऋतुएँ किन कारणों से होती हैं
उत्तर – सूर्य के चारो ओर पृथ्वी का परिक्रमण
77. पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वायुमण्डलीय परत किस नाम से विदित है?
उत्तर – वर्हि मण्डल
78. डी. सी. एम. ट्रॉफी का सम्बन्ध है –
उत्तर – फुटबॉल से
79. अल्ला रक्खा किस वाद्ययन्त्र के लिए मशहूर थे?
उत्तर – तबला
80. वह मुगल बादशाह जिसने 15 वर्ष निर्वासित होकर गुजारे थे।
उत्तर – हुमायूँ
81. राज्यसभा की बैठको की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर – उपराष्ट्रपति
82. किस गुफा में त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के मुखमण्डल की मूर्ति स्थित है
उत्तर – एलिफंटा
83. लक्षदीप की राजधानी है
उत्तर – कारावती
84. महाराष्ट्र में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली उपलब्ध मृदा का प्रकार है-
उत्तर – काली मिट्टी
85. प्रसिद्ध शिलोत्कीर्ण (पत्थर काटकर बनाया गया) कैलाश मन्दिर कहाँ स्थित है?
उत्तर – एलोरा
86. हरित क्रांति का अर्थ है –
उत्तर – कृषि की आधुनिक विधियों के प्रयोग द्वारा प्रति एकड़ फसल की उपज को बढ़ाना
87. भू-रक्षण को नियंत्रित किया जा सकता है-
उत्तर – सीढ़ीदर टीला बनाकर, बाँध बनाकर, वृक्षारोपण द्वारा
88. जम्मू और कश्मीर का रेलपथ किस रेलवे जॉन के अंतर्गत आता है?
उत्तर – उत्तरी रेलवे
89. भारत के किस राज्य में कन्नड़ भाषा बोली जाती है ।
उत्तर – कर्नाटक
90. संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी कौन सी राज्य है।
उत्तर – पोर्टब्लेयर
91. विख्यात महाकाव्य ‘महाभारत’ के रचयिता कौन है?
उत्तर – वेदव्यास
92. ‘गीतांजलि’ के कवि हैं –
उत्तर – रवीन्द्रनाथ टैगोर
93. किन दो स्थानों के बीच हिमसागर एक्सप्रेस चलती है?
उत्तर – जम्मू से कन्याकुमारी
94. ‘जनरल’ किस सेना का एक अधिकारी पद है?
उत्तर – थल सेना
95. भारत के किस राज्य में पवित्र तीर्थस्थल ‘अमरनाथ’ स्थित है?
उत्तर – जम्मू एवं कश्मीर
96. विख्यात पर्यटन-स्थल ‘गुलमर्ग’ भारत के किस क्षेत्र में स्थित है?
उत्तर – कश्मीर
97. रेल पथ के नैरो गेज की चौड़ाई होती है-
उत्तर – 2′ 6”
98. किस देश को ‘उगते हुए सूरज की भूमि’ कहाँ जाता है?
उत्तर – जापान
99. कौन सा शहर मध्य प्रदेश की राजधानी है?
उत्तर – भोपाल
100. किस राज्य में मलयालम भाषा बोली जाती है
उत्तर – केरल
101. चंडीगढ़ का रॉक गार्डन (शैल उद्यान) किसने बनाया था?
उत्तर – नेकचंद्र
102. जम्मू किस नदी के किनारे स्थित है –
उत्तर – तवी
103. कौन सा शहर अफगानिस्तान की राजधानी है?
उत्तर – काबुल
104. कौन सा शहर जापान की राजधानी है?
उत्तर – टोकियो
105. किस देश में सूची स्तम्भ (पिरामिड) पाये गए हैं
उत्तर – मिश्र
106. किस जानवर को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है?
उत्तर – ऊँट
107. किस वर्ष में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था?
उत्तर – 1869
108. रेल पथ के मीटर गेज की चौड़ाई होती है
उत्तर – 1 मीटर
109. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा देश है
उत्तर – एशिया
110. विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा देश है?
उत्तर – रूस
111. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है-
उत्तर – प्रशांत महासागर
112. विश्व का सबसे लम्बा पशु है –
उत्तर – जिराफ
113. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है-
उत्तर – एवरेस्ट
114. भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
115. माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति है।
उत्तर – तेनजिंग नोर्गे
116. कारगिल कस्बा किस राज्य में है-
उत्तर – जम्मू एवं कश्मीर
117. पानीपत का प्रथम युद्ध लड़ा गया था उत्तर – बाबर और इम्ब्राहिम लोदी के बीच
118. अजमेर किस सूफी सन्त से सम्बंधित है ?
उत्तर – ख्वाजा मोईनुद्दीन चिस्ती
119. किस मुगल राजा ने धार्मिक संप्रदाय ‘दीन-ए-इलाही’ की स्थापना की?
उत्तर – अकबर
120. मानसून हवाएँ कौन सी होती है?
उत्तर – वर्षा ऋतु की हवाएँ
121. रूस में साइबेरिया पूरे विश्व में किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर – इसकी अत्यधिक ठण्डी जलवायु के लिए
122. 1857 विद्रोह है-
उत्तर – ब्रिटिश सेना में भारतीय सैनिकों का विद्रोह
123. पृथ्वी पर सबसे बड़ा वृत्त है-
उत्तर – भूमध्य रेखा
124. किस भारतीय नेता को ‘भारत का लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर – सरदार वल्लभ भाई पटेल
125. कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?
उत्तर – स्वामी विवेकानन्द
126. माओ-त्से तुंग सम्बंधित है-
उत्तर – चीन
127. जलियाला वाला बाग किस शहर में स्थित है?
उत्तर – अमृतसर
128. भारत का राष्ट्रीय पक्षी है-
उत्तर – मोर
129. “जय जवान, जय किसान” का नारा किसने दिया था?
उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री
130. प्रसिद्ध उद्दरण “सरकार जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिए” किसने दिया था?
उत्तर – अब्राहम लिंकन
131. बोधगया किस धर्म से सम्बंधित है?
उत्तर – बौद्ध धर्म
132. सिख धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर – गुरुनानक देव
133. भारत में सबसे पहली रेलगाड़ी कब चली थी?
उत्तर – 16 अप्रैल, 1853
134. भारत में सबसे लम्बी सड़क है-
उत्तर – जी. टी. रोड
135. भारत सर्वाधिक शिक्षित राज्य है-
उत्तर – केरल
136. ‘चाचा जी’ के नाम से जाने जाते थे-
उत्तर – प. जवाहर लाल नेहरू
137. भारत का कौन सा शहर ‘गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है?
उत्तर – जयपुर
138. ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा सर्वप्रथम किसने दिया था?
उत्तर – सरदार भगत सिंह
139. भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है-
उत्तर – भारत रत्न
140. भारत के संविधान को बनाने के लिए गठित संविधान सभा के अध्यक्ष थे?
उत्तर – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
141. भारतीय फ़िल्म अभिनेता, ‘शत्रुध्न सिन्हा’ किस राज्य से सम्बंधित हैं?
उत्तर – बिहार
142. अलीगढ़ किस उत्पाद के लिए मसहूर है?
उत्तर – ताले बनाने के लिए
143. किस भारतीय राज्य में ‘विशाखापट्टनम’ बन्दरगाह स्थित है?
उत्तर – आंध्रप्रदेश
144. हमारे सौर परिवार कितने ग्रह है?
उत्तर – 8
145. भारतीय की डीजल इंजन विनिर्माण इकाई ‘डीजल लोकोमोटिव वर्क्स’ कहाँ स्थित है?
उत्तर – वाराणसी
146. ‘बैसाखी’ त्यौहार किस धर्म के लोग मनाते हैं?
उत्तर – सिख धर्म के लोग
147. ‘शाहनामा’ किसकी कृति है?
उत्तर – फिरदौसी
148. मणिपुर की राजधानी है-
उत्तर – इम्फाल
149. गोवा को पुर्तगालियों से कब आजाद करवाया गया?
उत्तर – 1964
150. अनुच्छेद 370 भारत के किस राज्य में लागू है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
151. कौन-सी नदी महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है?
उत्तर – गोदावेरी
152. किस स्थान पर तेल रिफायनरी कारखाना है?
उत्तर – बरौनी
153. किसके नेतृत्व में 1776 में अमेरिका को स्वतंत्रता प्राप्त हुई?
उत्तर – जार्ज वाशिंगटन
154. राजस्थान में किस तरह के पेड़ो में पत्तियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर – छोटी
155. अंजू बॉबी जार्ज सम्बंधित है-
उत्तर – एथलेटिक्स से
156. कौन सी रेखा विषुवत रेखा के समानांतर है?
उत्तर – अक्षांश
157. प्लासी का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर – 1757 ई.
158. 1857 ई. के विद्रोह में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने किसके सहयोग से ग्वालियर में विद्रोह किया था?
उत्तर – तात्यां टोपे
159. अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर की मृत्यु कहाँ हुई थी?
उत्तर – रंगून
160. महात्मा गांधी जी के पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर – कस्तूरबा गांधी
161. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
उत्तर – ए. ओ. ह्यूम
162. स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे?
उत्तर – सी. राजगोपालाचारी
163. प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की?
उत्तर – आत्माराम पांडुरंग
164. चोल प्रशासन की मुख्य विशेषता क्या थी?
उत्तर – ग्रामीण स्वायत्तता
165. रेशम के कीड़े का भोज्य पदार्थ क्या है?
उत्तर – शहतूत की पत्ती
166. किस शासक ने ग्रांड ट्रक रोड का निर्माण कराया था?
उत्तर – शेरशाह सूरी
167. किस स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता का बन्दरगाह स्थित है?
उत्तर – लोथल
168. पूर्वोत्तर राज्य में सबसे बड़ा राज्य कौन है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
169. चीन असम के किस दिशा में स्थित है?
उत्तर – उत्तर
170. मध्य प्रदेश अतिरिक्त भारत का कौन सा राज्य सात राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है?
उत्तर – असम
171. कंचन गंगा पर्वत शिखर कहाँ स्थित है?
उत्तर – सिक्किम
172. सूर्य से सबसे नजदीक गृह है-
उत्तर – बुध
173. पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर – मालीगांव
174. घरेलू उपयोग में पाया जाने वाले चीनी में पाया जाता है-
उत्तर – सुक्रोज
175. प्रथम भारतीय फ़िल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ के निर्माता कौन थे ?
उत्तर – दादा साहेब फाल्के
176. असम के कौन से व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति रह चुके है?
उत्तर – फखरुद्दीन अली अहमद
177. पुस्तक ‘वार एन्ड

Wednesday 11 September 2019

✨विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय


1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) - नैरोबी

2. अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU) - आदिस-अबाबा

3. गैट (GATT) - जेनेवा

4. एशियाई विकास बैंक (ADB) - मनीला

5. नाटो (NATO) - ब्रुसेल्स

6. एमनेस्टी इंटरनेशनल - लंदन

7. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) - वाशिंगटन डी. सी.

8. रेडक्रॉस - जेनेवा

9. सार्क (SAARC) - काठमाण्डु

10. इंटरपोल (INTERPOL) - पेरिस(लेओंस)

11. विश्व व्यापार संगठन (WTO) - जेनेवा

12. अमरीकी राज्यों का संगठन (OAS) - वाशिंगटन डी. सी.

13. यूनेस्को - पेरिस

14. परस्पर आर्थिक सहायता परिषद् (COMECON) - मास्को

15. वर्ल्ड काउंसिल ऑफ़ चर्चेज (WCC) - जेनेवा

16. यूरोपीय ऊर्जा आयोग (EEC) - जेनेवा

17. यूनिसेफ - न्यूयॉर्क

18. पश्चिमी एशिया आर्थिक आयोग (ECWA) - बगदाद

19. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR) - जेनेवा

20. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) - वियना

21. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) - वियना

22. संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मलेन (UNCTAD) - जेनेवा

23. विश्व वन्य जीव संरक्षण कोष (WWF) - ग्लांड(स्विट्ज़रलैंड)

24. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमिटी (IOC) - लुसाने

25. यूरोपीय कॉमन मार्केट (ECM) - जेनेवा

26. राष्ट्रमंडलीय राष्ट्राध्यक्ष सम्मलेन (CHOGM) - स्ट्रान्सबर्ग

27. पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन (OPEC) - वियना

28. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) - पेरिस

29. यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ECTA) - जेनेवा

30. राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) - लंदन

31. यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) - जेनेवा

32. यूरोपीय संसद - लक्जमबर्ग

33. यूरोपियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ESRO) - पेरिस

34. यूरोपियन परमाणु ऊर्जा समुदाय (EURATON) - ब्रुसेल्स

35. एशिया और प्रशांत क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक आयोग - बैंकाक

36. अफ़्रीकी आर्थिक आयोग (ECA) - आदिस-अबाबा

37. विश्व बैंक - वाशिंगटन डी. सी.

38. अरब लीग - काहिरा

39. दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (ASEAN) - जकार्ता



      🏦 बैंक और उनकी Tag Lines 🏦


1. भारतीय स्टेट बैंक - With you all the way, Pure Banking Nothing Else, The Nation banks on us
2. भारतीय महिला बैंक – Empowering Women
3. बैंक ऑफ बड़ौदा - India’s International Bank
4. इलाहाबाद बैंक - A Tradition of Trust
5. केनरा बैंक – Together We Can
6. बैंक ऑफ महाराष्ट्र - One family one bank
7. IDBI Bank – Banking For All, “Aao Sochein Bada”
8. सेंट्रल बैंक – “Central To you Since 1911”, Build A Better Life Around Us
9. आंध्रा बैंक – Where India Banks, For all your needs
10. देना बैंक - Trusted Family Bank
11. ECGC Bank – You focus on exports. We cover the risks
12. बैंक ऑफ इंडिया - Relationship beyond banking
13. यस बैंक – Experience our Expertise
14. इंडियन ओवरसीज बैंक – Good people to grow with
15. पंजाब नेशनल बैंक - The name you can bank upon
16. यूनियन बैंक – Good People to Bank with
17. ओरिएंटल बैंक – Where every individual is committed
18. यूको बैंक – Honours Your Trust, Owners your trust
19. इंडियन बैंक – Your Tech- Friendly Bank, Taking Banking Technology to Common Man
20. यूनाइटेड बैंक – The Bank that begins with “U”
21. कॉर्पोरेशन बैंक – A Premier Public Sector Bank
22. फेडरल बैंक : Your Perfect Banking Partner
23. एक्सिस बैंक – Badhti Ka naam Zindagi
24. ICICI Bank – Hum Hai Na, Khyal Apka
25. HDFC Bank - We understand your world indeed
26. विजया बैंक - A friend you can bank upon
27. HSBC - The world’s local bank, We Understand Your World
28. सिंडिकेट बैंक : Your Faithful And Friendly Financial Partner
29. पंजाब एंड सिंध बैंक – Where service is a way of life
30. J & K Bank : Serving to Empower

Important Books & Their Authors... :

01. अकबरनामा अबुल फजल
02. अष्टाध्यायी  पाणिनी
03. इंडिका  मेगास्थनीज
04. कामसूत्र  वात्स्यायन
05. राजतरंगिणी  कल्हण
06. स्पीड पोस्ट  सोभा-डे
07. आइने-ए-अकबरी  अबुल फजल
08. डिवाइन लाईफ **** शिवानन्द
09. इटरनल इंडिया  इंदिरा गांधी
10. माई टुथ  इंदिरा गांधी
11. मिलिन्दपन्हो  नागसेन
12. शाहनामा  फिरदौसी
13. बाबरनामा  बाबर
14. अर्थशास्त्र  चाणक्य
15. हुमायूँनामा  गुलबदन बेगम
16. विनय पत्रिका  तुलसीदास
17. गीत गोविन्द  जयदेव
18. बुद्धचरितम्  अश्वघोष
19. यंग इंडिया  महात्मा गांधी
20. मालगुडी डेज  आर०के० नारायण
21. काव्य मीमांसा  राजशेखर
22. हर्षचरित  वाणभट्ट
23. सत्यार्थ-प्रकाश****** दयानंद सरस्वती
24. मेघदूत  कालिदास
25. मुद्राराक्षस  विशाखदत्त
26.हितोपदेश  नारायण पंडित
27. अंधा विश्वास  सगारिका घोष
28. गाइड  आर०के० नारायण
29. ए सूटेबल बाय  विक्रम सेठ
30. लाइफ़ डिवाइन ** अरविन्द घोष
★✩★✩★✩★✩★✩★✩★✩★✩★