Wednesday 11 September 2019

​​मैगलन जलडमरूमध्य


Strait of Magellan


मैगलन जलडमरूमध्य दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के दक्षिणी किनारों के साथ स्थित है, इसका कुछ भाग अर्जेंटीना से और शेष भाग दक्षिणी चिली से लगा हुआ है। यह जलडमरूमध्य अटलांटिक एवं प्रशांत महासागर को जोड़ता है।

इस जलडमरूमध्य का नाम फर्डिनेंड मैगलन के नाम पर रखा गया है जिन्होंने वर्ष 1520 में इसकी खोज की थी।
मैगलन जलडमरूमध्य पर स्थित चिली का बंदरगाह शहर पुंटा एरेनास (Punta Arenas) पनामा नहर बनने से पूर्व व्यापारिक मार्गों की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण था।
यह जलडमरूमध्य दक्षिण अमेरिका के मुख्य भू-भाग एवं टिएरा डेल फ्यूगो द्वीपसमूह के द्वीपों द्वारा घिरा है।
फर्डिनेंड मैगलन

Ferdinand Magellan

फर्डिनेंड मैगलन पुर्तगाल का प्रसिद्ध अन्वेषक था।
लगभग 500 साल पहले वह दुनिया की खोज के साहसिक कार्य पर रवाना हुआ था जो दुनिया भर में पहली बार अन्वेषण के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
पृथ्वी की खोज का श्रेय मैगलन को ही दिया जाता है।
जलडमरूमध्य को पार करते हुए मैगलन और उसके चालक दल ने दक्षिणी गोलार्द्ध से नग्न आँखों से दिखाई देने वाली दो आकाशगंगाओं का अवलोकन किया था जिसे अब मैगलैनिक बादल (Magellanic Clouds) के रूप में जाना जाता है।
उसने 'मसाला द्वीप' (मलेशिया का मलुकु द्वीप) के लिये पश्चिम से होकर मार्ग खोजने में स्पेन के राजा चार्ल्स प्रथम की सहायता की थी।
वह अपने साथियों के साथ पृथ्वी का चक्कर लगाने को निकला था लेकिन फिलीपींस के आदिवासियों द्वारा मैगलन की हत्या कर दी गई। जिसके पश्चात् उसके साथियों ने शेष यात्रा तय की।
ब्रह्मांड के बारे में यूरोपियों के ज्ञान में यात्रा इस ने भी अहम योगदान दिया है।
मैगलैनिक बादल

Magellanic Clouds

ये दो अनियमित आकाशगंगाओं, बड़े मैगलैनिक क्लाउड ( Large Magellanic Cloud- LMC) और स्मॉल मैगलैनिक क्लाउड (Small Magellanic Cloud- SMC) से मिलकर बने हैं जो प्रत्येक 1,500 मिलियन वर्षों में एक बार मिल्की वे की परिक्रमा करते हैं।
मैगलैनिक बादलों ने दूर के ब्रह्मांड की हमारी समझ में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



No comments: