Saturday 14 September 2019

Polity Part 1

Indian Polity GK in Hindi

प्रश्‍न – सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक महत्‍वपूर्ण निर्णय में मुस्लिम पिताओं को भी आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के दायरे में ला दिया है, इस निर्णय में क्‍या है? उत्‍तर – तलाकशुदा पत्‍नी के साथ रह रहे बच्‍चों के बालिग होने तक पिता पर उनके खर्चे की जिम्‍मेदारी है।
प्रश्‍न – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्‍यक्ष व्‍योमेश चन्‍द्र बनर्जी पुन: कब और किस कांग्रेस अधिवेशन के अध्‍यक्ष बनें? उत्‍तर – 1892, इलाहाबाद अधिवेशन के
प्रश्‍न – भारत के संविधान के किस अनुच्‍छेद में अस्‍पृश्‍यता समाप्‍त करने का प्रावधान है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 17 में
प्रश्‍न – कन्‍ट्रोलर एण्‍ड ऑडीटर जनरल कब सेवा निवृत्‍त होते हैं? उत्‍तर – नियुक्ति के 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर
प्रश्‍न – मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त की नियुक्ति कौन करता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
प्रश्‍न – किसी विधेयक को धन-विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है? उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष
प्रश्‍न – डॉ. बी. आर. अम्‍बेडकर ने किस मौलिक अधिकार को भारतीय संविधान का हृदय एवं आत्‍मा (Heart and soul of Constitution) कहा था? उत्‍तर – संवैधानिक उपचारों के अधिकार को
प्रश्‍न – किसी मंत्री के विरूद्ध अविश्‍वास प्रस्‍ताव पारित हो जाने की स्थिति में क्‍या होता है? उत्‍तर – मंत्रिपरिषद से त्‍यागपत्र देना पड़ता है।
प्रश्‍न – राज्‍य सभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिघोषणा कौन जारी करता है? उत्‍तर – निर्वाचन आयोग
प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत लोकसभा भंग कर सकता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद-85 के अन्‍तर्गत
प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन के द्वारा प्रीवीपर्स मान्‍यताएं तथा विशेषाधिकार समाप्‍त कर दिए गए? उत्‍तर – 26वाँ संविधान संशोधन (1971)
प्रश्‍न – संविधान के किस अनुसूची (Schedule) में राज्‍यपाल, राष्‍ट्रपति, भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश आदि के वेतन दिए गए है? उत्‍तर – द्वितीय अनुसूची में
प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पर महाभियोग चलाने हेतु कितने दिन पूर्व उसे नोटिस देना होताहै – 14 दिन
प्रश्‍न – किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत राष्‍ट्रपति का निर्वाचन होता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 54
प्रश्‍न – विधान परिषद की कुल सदस्‍य संख्‍या का कितना भाग विधान सभा से चुनकर आता है? उत्‍तर – 1/3 भाग
प्रश्‍न – संविधान के अनुच्‍छेद 75 में किसके बारे में चर्चा है? उत्‍तर – मन्त्रिपरिषद
प्रश्‍न – किसी सदस्‍य द्वारा किसी अन्‍य सार्वजनिक महत्‍व के विषय पर विचार करने के लिए सदन की चल रही वर्तमान कार्यवाही बन्‍द करने का प्रस्‍ताव क्‍या कहलाता है? उत्‍तर – कामरोको प्रस्‍ताव
प्रश्‍न – संविधान के सातवीं अनुसूची के अन्‍तर्गतजो केन्‍द्रीय सूची है उसमें कितने विषय है? उत्‍तर – 97 विषय है।
प्रश्‍न – पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन तथा पुनर्निरीक्षण किसके द्वारा किया जाता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय विकास परिषद द्वारा
प्रश्‍न – पंचायती राज-प्रणाली किस पर आधारित है? उत्‍तर – सत्‍ता के विकेन्‍द्रीकरण पर
प्रश्‍न – भारत के प्रथम लोकसभा उपाध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – एम. अनन्‍तशयनम आयंगर
प्रश्‍न – शिक्षा पहले राज्‍य सूची के अन्‍तर्गत आती थी। किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा इसे समवर्ती सूची में लाया गया है? उत्‍तर – 42वें सविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
प्रश्‍न –
भारतीय संविधानके किस अनुच्‍छेद में मौलिक कर्तव्‍यों की चर्चा की गई है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 51(A) में
प्रश्‍न – संविधान के किस, संशोधन द्वारा सम्‍पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की श्रेणी से निकाल दिया गया है? उत्‍तर – 44वें संशोधन द्वारा
प्रश्‍न – स्‍वतंत्र भारतमें राज्‍य सभा के प्रथम सभापति कौन थे? उत्‍तर – डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन
प्रश्‍न – स्‍वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – गणेश वासुदेव मावलंकर
प्रश्‍न – जम्‍मू-कशमीर को संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत विशेष दर्जा प्राप्‍त है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 370 के अन्‍तर्गत
प्रश्‍न – लोकसभा सदस्‍यों को शपथ कौन ग्रहण कराता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति अथवा उसके द्वारा अधिकृत व्‍यक्ति
प्रश्‍न – अप्रत्‍याशित (Unforeseen) व्‍ययों की पूर्ति के लिए भारत की आकस्मिक निधि से कौन धन निकाल सकता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
प्रश्‍न – किस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए ‘शारदा एक्‍ट’ बनाया गया था? उत्‍तर – बाल-विवाह
प्रश्‍न – संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई? उत्‍तर – 9 दिसम्‍बर, 1946
प्रश्‍न – भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन थे? उत्‍तर – सरदार वल्‍लभ भाई पटेल
प्रश्‍न – भारत में संघ राज्‍य-क्षेत्रों का प्रशासन किसके द्वारा होता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति द्वारा
प्रश्‍न – भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना में ‘समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा अखण्‍डता’ शब्‍दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया? उत्‍तर – 42वें संविधान संशोधन के द्वारा
प्रश्‍न – यदि भारत का राष्‍ट्रपति पदत्‍याग करना चाहता है तो उसे पदत्‍याग का पत्र किसे भेजना पड़ता है? उत्‍तर – उपराष्‍ट्रपति को
प्रश्‍न – वित्‍त आयोग का गठन होता है? उत्‍तर – संविधान के प्रावधानों के अन्‍तर्गत
प्रश्‍न – दसवें वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – के. सी. पन्‍त
प्रश्‍न – भारत के संविधान में अवशिष्‍ट शक्तियाँ किसमें निहित है? उत्‍तर – संसद में
प्रश्‍न – भारतीय संविधान के अंग ‘नीति-निर्देशक सिद्धान्‍तो’ का स्रोत क्‍या है? उत्‍तर – आयरलैण्‍ड का संविधान
प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद में संविधान संशोधन की प्रक्रिया दी गई है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 368 में
प्रश्‍न – ”समाजवाद वह टोपी है, जो सुविधानुसार पहनी जा सकती है” यह कथन किस प्रसिद्ध आलोचक का है? उत्‍तर – सी. ई. एम. जोड का
प्रश्‍न – किस एक्‍ट के तहत भारत सचिव की स्‍थापना हुई थी? उत्‍तर – भारतीय परिषद अधिनियम, 1858
प्रश्‍न – परिसीमन आयोग का पदेन सदस्‍य कौन होता है? उत्‍तर – मुख्‍य चुनाव अधिकारी
प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद में यह उक्ति कि ”केन्‍द्रीय कार्यपालिका शक्ति के प्रयोग में कोई व्‍यवधान न उपस्थित हो” उल्लिखित है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 257 में
प्रश्‍न – सार्व‍जनिक लेखा समिति में राज्‍यसभा के कितने सदस्‍य होते हैं? उत्‍तर – 7 (सात)
प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन के तहत लोकसभा का कार्यकाल 6 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर दिया गया – 44वें
प्रश्‍न – संविधान में मूल कर्तव्‍यों से सम्‍बन्धित प्रावधान किस समिति की संस्‍तुतियों के आधार पर सम्मिलित किए गए है? उत्‍तर – स्‍वर्ण सिंह समिति
प्रश्‍न – भारतीय संविधानकी प्रस्‍तावना (Preamble) में अभी तक कितनी बार संशोधन किया जा चुका है? उत्‍तर – एक बार
प्रश्‍न – वह कौन सा अनुच्‍छेद है, जिसके प्रावधानों के अन्‍तर्गत अपवाद स्‍वरूप भारत सरकार द्वारा ‘भारत रत्‍न, पद्म विभूषण’ आदि अलंकरण प्रदान किया जाता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 18
प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन के तहत सिक्‍कम को भारत का 22वाँ राज्‍य घोषित किया गया? उत्‍तर – 36वाँ (1975)
प्रश्‍न – डॉ. बी.आर. अम्‍बेडकर ने किस मौलिक अधिकार को भारतीय संविधान का हृदय एवं आत्‍मा (Heart and Soul of the Constitution) कहा था? उत्‍तर – संवैधानिक उपचारों के अधिकार को
प्रश्‍न – भारतीय संविधान; संविधान सभा में कब अंगीकृत किया गया? उत्‍तर – 26 नवम्‍बर, 1949 को
प्रश्‍न – सरकारिया आयोग किस विषय से सम्‍बन्धित था? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 85 के अन्‍तर्गत
प्रश्‍न –
सरकारिया आयोग किस विषय से सम्‍बन्धित था? उत्‍तर – केन्‍द्र-राज्‍य सम्‍बन्‍ध की जाँच से
प्रश्‍न – भारतीय संविधान में प्रदत्‍त ‘मूलभूत अधिकारों’ को निलम्बित करने वाली सत्‍ता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
प्रश्‍न – भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्‍यों को सम्मिलित किया गया है? उत्‍तर – 42वें संविधान संशाधन द्वारा
प्रश्‍न – योजना आयोग का गठन 1950 में किसके द्वारा हुआ? उत्‍तर – मंत्रिमण्‍डल के निर्णय द्वारा
प्रश्‍न – संविधान सभा के सदस्‍यों को किसने प्रत्‍यक्ष रूप से निर्वाचित किया? उत्‍तर – प्रान्‍तों की विधान सभाओं ने
प्रश्‍न – भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है? उत्‍तर – द. अफ्रीका के संविधान से
प्रश्‍न – पंचायती राज अधिनियम 1992 द्वारा संविधान में कौनसी अनुसूची जोड़ी गई? उत्‍तर – 11वीं अनुसूची
प्रश्‍न – राज्‍य के नीति निर्देशक तत्‍वों का वर्णन संविधान के किस भाग में निहित है –भाग 4 में
प्रश्‍न – दल-बदल विरोधी कानून (Anto Defection Law) संविधान का कौनसा संशोधन सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – 52वाँ संविधान संशोधन (1985)
प्रश्‍न – लोक सभा की सदस्‍यता हेतु न्‍यूनतम आयु सीमा कितनी है? उत्‍तर – 25 वर्ष
प्रश्‍न – 87वें संविधान संशोधन अधिनियम 2003 द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का आधार किस जनगणना को निश्चित किया गया है? उत्‍तर – 2001 की जनगणना को
प्रश्‍न – मूल अधिकार एवं राज्‍य नीति निर्देशक तत्‍वों में क्‍या अन्‍तर है? उत्‍तर – मूल-अधिकारवाद योग्‍य हैं, जबकि नीति निर्देशक तत्‍व नहीं।
प्रश्‍न – भारतीय संविधान के अनुसार ‘राजनीतिक शक्ति’ का आधार है? उत्‍तर – भारत की जनता
प्रश्‍न – ‘मिनी कस्‍टीट्यूशन'(Mini Constitution) किसे कहा जाताहै? उत्‍तर – 42वें स‍ंविधान संशोधन को
प्रश्‍न – भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है? उत्‍तर – एकल
प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन में संविधान की प्रस्‍तावना में संशोधन किया गया? उत्‍तर – 42वें संविधान संशोधन (1976) में
प्रश्‍न – संविधान सभा के स्‍थायी अध्‍यक्ष थे? उत्‍तर – डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद
प्रश्‍न – भारतीय संविधान में प्रदत्‍त ‘मूल अधिकारों’ को निलम्बित करने वाली सत्‍ता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
प्रश्‍न – ब्रिटिश संसद द्वारा ‘इण्डियन इन्डिपेन्‍डेंस एक्‍ट’ कब पारित किया गया? उत्‍तर – जुलाई 1947 में
प्रश्‍न – संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति (Draft Committee) के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर
प्रश्‍न – संविधान का अनुच्‍छेद 356 सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – किसी राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लागू करने से
प्रश्‍न – भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया? उत्‍तर – 1951 में
प्रश्‍न – केबिनेट मिशन योजना में क्‍या संविधान निर्माण के लिए प्रस्‍तावित संविधान-सभा को वयस्‍क मताधिकार के आधार पर निर्वाचित करने को स्‍वीकार किया था? उत्‍तर – नहीं
प्रश्‍न – किस वर्ष गोवा सहित अन्‍य पुर्तगाली बस्तियों को भारतीय संघ का राज्‍य क्षेत्र बनाया गया? उत्‍तर – 1962
प्रश्‍न – संविधान में मूल कर्तव्‍यों को शामिल करने का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है? उत्‍तर – सोवियत संघ के संविधान से
प्रश्‍न – ”राज्‍य के नीति निर्देशक तत्‍व एक ऐसा चेक है जिसका भुगतान बैंक की सुविधानुसार किया जाएगा” यह कथन किसका है? उत्‍तर – के. टी. शाह का
प्रश्‍न – अनुच्‍छेद 368 के संशोधन हेतु क्‍या संसद को विशेष बहुमत और कम से कम आधे राज्‍यों का अनु-समर्थन आवश्‍यक है? उत्‍तर – हाँ, किन्‍तु सभी संशोधनों को नहीं
प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र बनने के लिए किसी व्‍यक्ति की आयु पूर्ण होनी चाहिए? उत्‍तर – 35 वर्ष
प्रश्‍न – उपराष्‍ट्रपति के चुनाव में मतदाता होते हैं? उत्‍तर – लोकसभा तथा राज्‍य सभा के सभी सदस्‍य
प्रश्‍न – किसकी अनुमति के बिना राज्‍य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता? उत्‍तर – राज्‍यपाल की अनुमति के बिना
प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल
प्रश्‍न – एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्‍यक है? उत्‍तर – दो बार
प्रश्‍न – भारत में वह मंत्रीजो संसद के दोनों सदनों में से किसी सदन का सदस्‍य नहीं है, उसे कितने समय बाद मंत्री पद से मुक्‍त हो जाना पड़ता है? उत्‍तर – छ: महीने बाद
प्रश्‍न – किस राज्‍य का लोकसभा तथा राज्‍यसभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्‍व है? उत्‍तर – उत्‍तर प्रदेश का
प्रश्‍न – भारत सरकार का मुख्‍य विधि परामर्शदाता कौन होता है? उत्‍तर – भारत का महान्‍यायवादी (अटॉर्नी जनरलऑफ इण्डिया)
प्रश्‍न – संविधानकी किस अनुसूची में केन्‍द्र एवं राज्‍यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बंटवारा दिया हुआ है? उत्‍तर – सातवीं अनुसूची में
प्रश्‍न – राज्‍य सभा में राज्‍यों को प्रतिनिधित्‍व किस राज्‍य का है और कितना? उत्‍तर – उत्‍तरप्रदेश का,  31
प्रश्‍न – भारत में राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचन मण्‍डल के सदस्‍य कौन होते हैं? उत्‍तर – लोकसभा, राज्‍य सभा तथा राज्‍य विधान सभाओं के निर्वाचितसदस्‍य
प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद में भारत के ‘नियंत्रक-महालेखा परीक्षक’ के कर्तव्‍य और शक्तियाँ वर्णित है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 149
प्रश्‍न – संविधान के किस अनुसूची में दल परिवर्तन के आधार अयोग्‍यता के बारे में उपबंध है? उत्‍तर – दसवीं अनुसूची
प्रश्‍न – भारत में राष्‍ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्‍व प्रणाली के आधार पर ‘एकल संक्रमणीय मतदान द्वारा’ होता है आनुपातिक प्रतिनिधित्‍व प्रणाली तथा एकल संक्रमणीय मतदान का क्‍या तात्‍पर्य है? उत्‍तर – सभी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्‍यों के मत तथा संसद के निर्वाचित सदस्‍यों के मत आपस में बराबरहों, यह आनुपातिक प्रतिनिधित्‍व प्रणाली कहलाता है तथा ‘एकल संक्रमणीय मत’ का तात्‍पर्य है कि मतदान वरीयता क्रम में दिया जाए।
प्रश्‍न – पांडिचेरी के प्रशासक तथा अण्‍डमान निकोबार द्वीप समूह के प्रशासक को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – उपराज्‍यपाल
प्रश्‍न – बिहार में लोकसभा तथा राज्‍य सभा के लिए कितनी सीट निर्धारित की गई है? उत्‍तर – बिहार में लोकसभा की 40 सीट तथा राज्‍यसभा की 16 सीट निर्धारित की गई है।
प्रश्‍न – भारतीय संघ की कार्यपालिका का प्रधान राष्‍ट्रपति है और उसमें संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित है। राष्‍ट्रपति इस शक्ति का प्रयोग किसकी सहायता से करता है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल की सहायता से
प्रश्‍न – कानून निर्माण हेतु प्रस्‍तावित विधेयक के कितने वायन होते हैं? उत्‍तर – तीन
प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति कितने समयान्‍तराल के पश्‍चात वित्‍त आयोग का गठन करता है? उत्‍तर – प्रत्‍येक पाँच वर्ष के पश्‍चात्
प्रश्‍न – संविधान सभा के प्रारूपण समिति के अध्‍यक्ष डॉ. बी.आर.अम्‍बेडकर थे, इस समिति के सदस्‍यों की संख्‍या कितनी थी? उत्‍तर – 7
प्रश्‍न – संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकार के प्रावधानों को शामिल किया गया है? उत्‍तर – भाग 3 में
प्रश्‍न – संविधान में प्रेस की स्‍वतंत्रता का अलग से उल्‍लेख नहीं है। यह स्‍वतंत्रता किस अनुच्‍छेद में अ‍न्‍तर्निहित है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 19(1)क में
प्रश्‍न – राज्‍यसभा तथा लोकसभा के संयुक्‍त अधिवेशन की अध्‍यक्षता कौन करता है? उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष
प्रश्‍न – संयुक्‍त संसदीय समिति के अध्‍यक्ष का मनोनयन किसके द्वारा किया जाता है? उत्‍तर – लोकसभा अध्‍यक्ष द्वारा
प्रश्‍न – धन विधेयकके सम्‍बन्‍ध में राज्‍यसभा को किस प्रकार का अधिकार है? उत्‍तर – केवल सिफारिशी अधिकार
प्रश्‍न – लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन कौन करता है? उत्‍तर – परिसीमन आयोग
प्रश्‍न – भारत में उच्‍च न्‍यायालयों की संख्‍या कितनी है? उत्‍तर – 24
प्रश्‍न – भारत में वर्तमान में कुल कितने राज्‍य है? उत्‍तर – 29 (29वां राज्‍य तेलंगाना)
प्रश्‍न – यदि कोई व्‍यक्ति अपनी इच्‍छा से विदेशी राज्‍य की नागरिकता अर्जित कर लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता का क्‍या होता है? उत्‍तर – स्‍वत: समाप्‍त हो जाती है।
प्रश्‍न – भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के प्रस्‍तावों के अनुसार किया गया? उत्‍तर – कैबिनेट मिशन योजना के
प्रश्‍न – अनुसूचित और जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के सम्‍बन्‍ध में प्रावधान संविधान की किस अनुसूची में किया गया है? उत्‍तर – पाँचवी तथा छटवीं अनुसूची में
प्रश्‍न – संविधान का प्रारूप संविधान सभा ने कब स्‍वीकृत किया– 26 नवम्‍बर, 1949 को
प्रश्‍न – सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत के प्रान्‍तों में आंशिक उत्‍तरदायी शासन शासन की स्‍थापना की गई? उत्‍तर – 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
प्रश्‍न – भारत के ‘शासनाध्‍यक्ष’ का सम्‍बोधन किसके लिए किया जाता है? उत्‍तर – प्रधानमंत्री के लिए
प्रश्‍न – ‘संविधान के किस भाग को भारत का मैग्‍नाकार्टा (Magna Carta) कहा जाता है? उत्‍तर – भाग III को
प्रश्‍न – विधान परिषदों में सर्वप्रथम किस अधिनियम के अन्‍तर्गत भारतीयों को प्रतिनिधित्‍व दिया गया? उत्‍तर – 1909 के अधिनियम के अन्‍तर्गत
प्रश्‍न – 15 अगस्‍त, 1947 और 26 जनवरी,1950 के मध्‍य भारत का राजनीतिक दर्जा क्‍या था? उत्‍तर – ब्रिटिश राष्‍ट्रकुल का एक अधिराज्‍य (Dominion Status)
प्रश्‍न – किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्‍मान प्राप्‍त कर सकता है? उत्‍तर – भारत के राष्‍ट्रपति की अनुमति से
प्रश्‍न – संविधानके किस संशोधन द्वारा मौलिक अधिकारों की संख्‍या घटा दी गई? उत्‍तर – 44वें संविधान संशोधन द्वारा
प्रश्‍न – राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय कहाँ स्थित है? उत्‍तर – जोधपुर
प्रश्‍न – भारत के प्रथम मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त थे? उत्‍तर – सुकुमार सेन
प्रश्‍न – भारत की ‘सर्वोच्‍च विधि’ है? उत्‍तर – संविधान
प्रश्‍न – समान न्‍याय और नि:शुल्‍क विधि सहायता का प्रावधान संविधान के किस अनुच्‍छेद में है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 39(A) में
प्रश्‍न – भारतीय संविधान की संघ और राज्‍यों के बीच शक्ति विभाजन की विधि किस देश के संघ की प्रेरणा पर आधारित है? उत्‍तर – कनाडा
प्रश्‍न – संसद का अधिवेशन प्रारम्‍भ होने के कितने दिन पश्‍चात अध्‍यादेश अप्रभावी हो जाता है यदि इस बीच संसद एक प्रस्‍ताव द्वारा उस पर अपनी स्‍वीकृति न दे दें? उत्‍तर – 6 सप्‍ताह
प्रश्‍न – भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्‍छेद राज्‍य सरकारों को ग्राम पंचायतों को संगठित करने का निर्देश देता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 40
प्रश्‍न – भारतीयों को सत्‍ता के हस्‍तान्‍तरण का उल्‍लेख सर्वप्रथम कब किया गया? उत्‍तर – क्रिप्‍स प्रस्‍ताव, 1942
प्रश्‍न – ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले प्रथम भारतीय थे? उत्‍तर – दादा भाई नौरोजी
प्रश्‍न – भारत की स्‍वतंत्रता के समय भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का अध्‍यक्ष कौन था? उत्‍तर – जे. बी. कृपलानी
प्रश्‍न – यह कथन किसका है कि ”भारत का संविधान संघीय कम है और एकात्‍मक अधिक”– के. सी. ह्वीयर का
प्रश्‍न – एशियाई विकास बैंक का मुख्‍यालय किस देश में स्थित है? उत्‍तर – फिलीपीन्‍स में (मनीला शहर में)
प्रश्‍न – बियरर बॉण्‍ड स्‍कीम (Bearer Bond Scheme) का उद्देश्‍य क्‍या था? उत्‍तर – कालेधन की निकासी
प्रश्‍न – ब्‍याज दर किस नीति से सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – मौद्रिक नीति से
प्रश्‍न – राष्‍ट्रीय विकास परिषद का गठन कब किया गया था? उत्‍तर – 1952 में
प्रश्‍न – शेयर बाजार में ‘अल्‍फा-फेक्‍टर’ का क्‍या अर्थ है? उत्‍तर – वह अवधारणा जो किसी शेयर को अन्‍तर्निष्‍ट अस्थिरता का मापन करती है।
प्रश्‍न – सदस्‍य संख्‍या के आधार पर भारत की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन है? उत्‍तर – इण्‍टक (INTUC)
प्रश्‍न – किस अधिनियम के द्वारा भारत में वर्ग,जाति, धर्म आदि के आधार पर पृथक निर्वाचन क्षेत्रबनाने का प्रावधान किया गया? उत्‍तर – भारत सरकार अधिनियम, 1909 (मार्ले-मिंटों सुधार)
प्रश्‍न – अन्‍तर्राज्‍यीय परिषद के सम्‍बन्‍ध में उपबंध संविधान के किस अनुच्‍छेद में वर्णित है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 263
प्रश्‍न – सरकारी उपक्रम समिति (वित्‍तीय समिति) में कुल 22 सदस्‍य होते हैं। लोकसभा एवं राज्‍यसभा के कितने सदस्‍य होते हैं? उत्‍तर – लोकसभा 15 एवं राज्‍यसभा 7
प्रश्‍न – राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय एवं इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की स्‍थापना किस वर्ष हुई थी? उत्‍तर – 1949, 1866 (क्रमश:)
प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन के द्वारा राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं लोकसभा के निर्वाचन सम्‍बन्‍धी विवाद न्‍यायालय के क्षेत्राधिकार से बाहर किया गया? उत्‍तर – 39वाँ (1975)
प्रश्‍न – भारतीय संविधान के किस अनुच्‍छेद में प्रेस की स्‍वतंत्रता से सम्‍बन्धित बात वर्णित है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 19
प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति किस सूची के विषयों पर अध्‍यादेश जारी नहीं कर सकता है? उत्‍तर – राज्‍य सूची
प्रश्‍न – सर्वप्रथम किस राज्‍य में लोक अदालत आयोजित की गई थी –गुजरात में
प्रश्‍न – 42वें संशोधन द्वारा संविधान के किस अनुच्‍छेद में मौलिक कर्तव्‍यों को जोड़ा गया है? उत्‍तर – अनुच्‍देद 51(A)
प्रश्‍न – संविधान के संरक्षक के रूप में सर्वोच्‍च न्‍यायालय का अधिकार विश्‍व के किस संविधान से लिया गया है? उत्‍तर – सं.रा. अमेरिका के संविधान से
प्रश्‍न – भारत की सम्‍प्रभुता किसने निहित है? उत्‍तर – भारत की जनता में
प्रश्‍न – विश्‍व के एकमात्र हिन्‍दू राष्‍ट्र का नाम बताइए? उत्‍तर – नेपाल
प्रश्‍न – भारत का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है? उत्‍तर – भारत का महान्‍यायवादी
प्रश्‍न – भारत को सम्‍पूर्ण प्रभुत्‍व सम्‍पन्‍न लोकतंत्रात्‍मक गणराज्‍य कब घोषित किया गया? उत्‍तर – 26 जनवरी, 1950 को
प्रश्‍न – मूल अधिकारों को सर्वप्रथम किस देश में संवैधानिक मान्‍यता प्रदान की गई? उत्‍तर – सं. रा. अमेरिका में
प्रश्‍न – अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन कौन कर सकता है? उत्‍तर – राज्‍य सभा (2/3 बहुमत से)
प्रश्‍न – लोकसभा में विपक्षी दल के नेता के रूप में मान्‍यता प्राप्‍त करने के लिए दल द्वारा न्‍यूनतम कितने प्रतिशत सीटें प्राप्‍त करना आवश्‍यक है 10%
प्रश्‍न – संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन प्रारम्‍भ हुई? उत्‍तर – 9 दिसम्‍बर, 1946
प्रश्‍न – संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य उद्देश्‍य प्रस्‍ताव था। 22 जनवरी, 1947 को यह प्रस्‍ताव किसने प्रस्‍तुत किया? उत्‍तर – जवाहरलाल नेहरू ने
प्रश्‍न – मूल संविधान में राज्‍यों के चार अलग-अलग प्रवर्गों को समाप्‍त करने के लिए किसकी अध्‍यक्षता में राज्‍य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया था? उत्‍तर – फजलअली की अध्‍यक्षता में
प्रश्‍न – सम्‍पत्ति का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है? उत्‍तर – वैधानिक अधिकार
प्रश्‍न – किस वर्ष संसद ने अस्पश्‍यता (अपराध) अधिनियम को संशोधित कर सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम के मान से पारित किया? उत्‍तर – 1976 में

No comments: